स्पेशल मानिटर ने परखी विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता
मीरजापुर : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्पेशल मानिटर डॉ पूनम मलकोंडिया ने बुधवार को हलिया क्षेत्र के महुगढ़ गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। स्पेशल मानिटर ने विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता की परख की। कक्षा सात की छात्रा निशा से अंग्रेजी विषय की किताब पढ़ने के लिए कहा तो छात्रा ने पढ़कर सुनाया सही उच्चारण करने पर स्पेशल मानिटर ने छात्रा की पीठ थपथपाई। वहीं कक्षा की आठ की छात्राओं से कृषि आधारित चार उद्योगों का नाम पूछा तो छात्राएं सही जवाब नही दे सकी। जिसपर स्पेशल मानिटर ने छात्राओं को सही जवाब बताया। स्पेशल मानिटर ने, कंप्यूटर कक्ष,रसोई कक्ष,व आवासीय परिसर का निरीक्षण किया और प्रधानाध्यापिका विभा सिंह को छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। स्पेशल मानिटर ने प्राथमिक विद्यालय छतरिहा का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। कंपोजिट विद्यालय ड्रमंडगंज का निरीक्षण कर बच्चों से गणित के सवालों को हल करवाया। कक्षा तीन के बच्चों द्वारा प्रश्नों का सही उत्तर देने पर प्रसन्नता जताई। कक्षा छह में अधिकतर बच्चों के नीचे बैठने पर बीएसए अनिल कुमार को बेंच की व्यवस्था करवाए जाने का निर्देश दिया। बच्चों ने स्पेशल मानिटर से बेंच, अतिरिक्त कक्ष और खेल मैदान की मांग की। स्पेशल मानिटर ने बच्चों को टाफी का वितरण करवाया। बच्चों को एक शिक्षक की तरह उत्साह वर्धन किया। वहीं विद्यालय में पहुंचे स्थानीय निवासियों ने देवता प्रसाद जूनियर हाईस्कूल ड्रमंडगंज को कागज पर चलने का आरोप लगाया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्पेशल मानिटर ने बीएसए अनिल कुमार वर्मा को विद्यालय की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा,बीईओ प्रकाश चंद यादव डीसी निर्माण अजय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक अखिलेश त्रिपाठी, राकेश सिंह, प्रदीप दुबे, चंद्रेश सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अंकित मिश्रा


No Previous Comments found.