खुटहा मनकामेश्वर मंदिर पर चल रही विराट संगीतमई मानस प्रवचन कथा के तीसरे दिन की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता।
मीरजापुर : हलिया विकास खंड के खुटहा गांव स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित विराट संगीतमई मानस प्रवचन कथा के तीसरे दिन बुधवार को सीता हरण की मार्मिक कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। कथाव्यास विंध्य पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 रामानुजाचार्य जगतगुरु स्वामी श्री लक्ष्मणाचार्य जी महाराज ने पंचवटी में स्वर्ण मृग मारीच के प्रसंग, लक्ष्मण रेखा का उल्लंघन और रावण द्वारा छलपूर्वक सीता के अपहरण का वर्णन किया। रावण द्वारा सीता जी को पुष्पक विमान में ले जाने और जटायु के वीरतापूर्ण संघर्ष व बलिदान ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। इस दौरान भानु तिवारी जेपी तिवारी धीरज मिश्रा राकेश तिवारी पिंकेश सिंह उमानाथ मिश्र राजू शुक्ला बावन दास केशरी मौजुद रहे।
रिपोर्टर : अंकित मिश्रा


No Previous Comments found.