रामकथा सुन श्रोता भावविभोर
मिर्जापुर : ड्रमंडगंज क्षेत्र के खुटहा गांव स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के चौथे दिन गुरुवार को कथावाचक विंध्य पीठाधीश्वर लक्ष्मणाचार्य महराज ने श्रीराम हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता व बाली वध की कथा का वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि भगवान राम के जीवन का प्रत्येक प्रसंग समाज को सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। सदाचरण,विनम्रता व प्रेम आदि के मार्ग पर चलकर भगवान राम की भांति ही समाज के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत कर सकते हैं।लोगों को अपने जीवन से प्रेरित कर सकते हैं। प्रभु श्रीराम के आचरण और उनके गुणों का हम सब यदि अपने जीवन में अनुकरण कर लें, तो हमारा जीवन धन्य और दूसरों के लिए आदर्श बन सकता है।कथा के अंत में भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।इस दौरान कृष्ण कांत तिवारी,भानु तिवारी,अमर बहादुर सिंह, पिंकेश सिंह, जेपी तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रामकथा श्रवण किया।
रिपोर्टर : अंकित मिश्रा


No Previous Comments found.