हनुमान जी की महिमा का वर्णन सुन श्रोता भावविभोर

मिर्जापुर :  ड्रमंडगंज क्षेत्र के खुटहा गांव स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को कथावाचक विंध्य पीठाधीश्वर लक्ष्मणाचार्य महराज ने हनुमान जी की महिमा का वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि राम नाम की उर्जा से हनुमान जी अजेय बने। हनुमान जी ने अर्जुन और भीम के अंहकार को विनम्रतापूर्वक नष्ट किया। माता सीता ने हनुमान जी की प्रभु राम में अगाध श्रद्धा देखकर उन्हें अजर अमर होने का वरदान दिया। कथावाचक ने कहा कि मनुष्य को अहंकार नही करना चाहिए। अहंकार से दूर रहने वाले पर प्रभु राम की कृपा बनी रहती है।कथा के अंत में भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।इस दौरान बावन दास महाराज,कृष्ण कांत तिवारी, अरुण मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, अमर बहादुर सिंह भानु तिवारी, पिंकेश सिंह, जेपी तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.