101 निराश्रित महिलाओं को साड़ी का किया गया वितरण
मीरजापुर - हलिया विकास खंड के अहुगी कलां गांव निवासी प्रभु नारायण पांडेय के आवास पर शनिवार को गायत्री चेतना परिवार मेजा जनपद प्रयागराज के तत्वावधान में गायत्री यज्ञ विधि विधान से संपन्न कराया गया। डॉ रविन्द्र पांडेय, आचार्य सुरेश चंद्र शुक्ल आचार्य अशोक मिश्र, मूलचंद केशरी, दिलीप शुक्ल, जगदीश प्रजापति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गायत्री यज्ञ को संपन्न कराया। आयोजक परिवार और ग्रामीणों द्वारा यज्ञ में वैदिक मंत्रों और गायत्री मंत्रों के साथ आहुतियां देकर क्षेत्र के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।यज्ञ आयोजक समाजसेवी प्रभु नारायण पांडेय ने बताया कि गांव तथा क्षेत्र वासियों की मंगलकामना के लिए ग्रामीणों संग गायत्री यज्ञ में आहुतियां दी गई।यज्ञ समापन के बाद क्षेत्र की 101 निराश्रित महिलाओं को मुख्य अतिथि समाजसेवी नरेश सिंह ने साड़ी और प्रसाद का वितरण किया गया।इस दौरान नरेश सिंह, अधिवक्ता जगदीश प्रसाद मिश्र,डाo अवधेश सिंह, बबलू सिंह बंजारी,देवेश पांडेय, रामेश्वर चौबे, आशीष मिश्र आदि मौजूद रहे।
संवाददाता - अंकित मिश्रा


No Previous Comments found.