नेशनल हाईवे पर स्टेयरिंग फेल होने से बीच सड़क पर पलटा ट्रैक्टर, चालक सुरक्षित

मीरजापुर : ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लहुरियादह गांव में टाइगर प्वाइंट के पास सोमवार सुबह स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया।जिगना थाना क्षेत्र के मनिकठी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक जोगेन्द्र कुमार मध्यप्रदेश के हनुमना से ट्रैक्टर लेकर जिगना जा रहा था। जैसे ही लहुरियादह गांव के आगे टाइगर प्वाइंट के पास पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए बीच सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर चालक ने नीचे कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। संयोग था कि हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गया। ट्रैक्टर चालक जोगेन्द्र कुमार ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट घटना में बाल बाल बच गया। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटे ट्रैक्टर को हटवाया जा रहा है।

रिपोर्टर : अंकित मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.