अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री
मिर्जापुर : इस वक्त की बड़ी खबर अहरौरा के सोनपुर से आ रही है, जहाँ अहरौरा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात चोरों ने सोनपुर स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान को अपना निशाना बनाया ! क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियां अब पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बन चुकी हैं। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इस इलाके में न केवल चोरियां बढ़ रही हैं, बल्कि अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री का काला कारोबार भी पुलिस की नाक के नीचे फल-फूल रहा है। क्या प्रशासन इन बेखौफ अपराधियों पर नकेल कस पाएगा !
रिपोर्टर : अनिल केशरी
No Previous Comments found.