रंगभरी एकादशी पर्व पर ड्रमंडगंज बाजार में निकाली गई प्रभातफेरी

मिर्जापुर : ड्रमंडगंज बाजार में शुक्रवार सुबह रंगभरी एकादशी पर्व पर एकादशी प्रभातफेरी समिति के अध्यक्ष अंजनी सोनी की अगुवाई में बाजार वासियों ने गाजे बाजे के साथ प्रभातफेरी निकाली। परंपरा के अनुसार रामलीला मैदान स्थित प्राचीन शिव मंदिर से अबीर गुलाल उड़ाते हुए प्रभातफेरी का शुभारंभ किया गया। शिव मंदिर से शुरू हुई प्रभातफेरी ड्रमंडगंज बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर होते हुए दुर्गा मंदिर पर पहुंची। वहां से एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए प्रभातफेरी का फिर से रामलीला मैदान पर पहुंचकर समापन किया गया। भगवान शिव माता पार्वती व राधा कृष्ण का स्वरूप धारण किए बालकों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रभातफेरी में शामिल लोग फाग गीत गाते हुए हर हर महादेव व राधा कृष्ण का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। प्रभातफेरी में ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता, प्रभातफेरी समिति अध्यक्ष अंजनी सोनी, लवकुश केशरी, तारकेश्वर केशरी,ज्ञान दास गुप्ता,बैजू केशरी,विजय पाल,हजारी केशरी, सुभाष सोनी,सुरेंद्र शर्मा, दिवाकर केशरी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

रिपोर्टर : अंकित 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.