तीस फीट गहरे कुएं में गिरे गोवंश बैल को रेस्क्यू कर टीम ने सुरक्षित निकाला बाहर
मिर्जापुर : ड्रमंडगंज क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में पोखरी बस्ती के पास तीस फीट गहरे कूप में गिरे गोवंशीय पशु (बैल)को शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में बबुरा कलां संपर्क मार्ग के किनारे सीवान में स्थित पुराने कूप में शुक्रवार सुबह गोवंश (बैल)कुएं पास चरते हुए अचानक जगतविहीन पुराने कुएं में गिर पड़ा। कुआं में करीब चार फीट गहरा पानी होने की वजह से बैल पानी में डूबने से बच गया।बैल को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ग्रामीण प्रदीप दुबे ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पीआरवी 8242 के कांस्टेबल जितेन्द्र पटेल होमगार्ड चालक अनंत सिंह ने कूप में गिरे बैल को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अग्निशमन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना पाकर सुबह 11 बजे के करीब पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम के लीडिंग फायर मैन हेड कांस्टेबल सोहनलाल, फायरमैन चालक सुरेंद्र कुमार,फायर मैन ओमप्रकाश,अशरफ अली, प्रदीप कुमार ने ग्रामीण अखिलेश पाल, संदीप सिंह,सत्यम और दादू सिंह के सहयोग से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएं में गिरे बैल को रस्सी से बांध कर ट्रैक्टर के सहारे खींचकर कुएं से सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई।बैल के सुरक्षित कुएं से निकाले जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
रिपोर्टर : अंकित


No Previous Comments found.