स्कूटी के धक्के से गंभीर रूप से घायल किसान की हुई मौत परिजनों में कोहराम

मीरजापुर : ड्रमंडगंज क्षेत्र के बंजारी कलां गांव में गुरुवार की रात आठ बजे के करीब दुकान पर सामान लेने जा रहे किसान को स्कूटी सवार ने पीछे से धक्का मार दिया। जिससे गंभीर रूप घायल किसान की उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बंजारी कलां गांव निवासी 58 वर्षीय पन्ना लाल धरकार रात आठ बजे के करीब दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहा था कि रिश्तेदारी में आए मध्यप्रदेश के सीधी जिला निवासी नशे में धुत स्कूटी चालक राम प्रताप ने पीछे से धक्का मार दिया। स्कूटी के धक्के से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए किसान को आनन फानन में उपचार हेतु प्रधानपति संजय सिंह अपने निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में आई गंभीर चोट को देखते हुए रेफर कर दिया। प्रधान पति घायल किसान को परिजनों संग उपचार हेतु प्रयागराज जिले के स्वरूप रानी चिकित्सालय ले जा रहे थे कि रास्ते में दुर्जनीपुर गांव में गंभीर रूप से घायल किसान ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे एसआइ मूलचंद वर्मा ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए स्कूटी तथा मध्य प्रदेश निवासी स्कूटी चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक की पत्नी पुतली देवी की तहरीर पर पुलिस ने स्कूटी चालक राम प्रताप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है। प्रधान पति संजय सिंह ने बताया कि मृतक को तीन पुत्र हैं खेती बाड़ी और मेहनत मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि मध्यप्रदेश निवासी स्कूटी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्कूटी चालक को हिरासत में लेकर घटना की जांच की जा रही है।

रिपोर्टर : अंकित मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.