ड्रमंडगंज बाजार में होली के दूसरे दिन निकाली गई बरात
मिर्जापुर : ड्रमंडगंज बाजार में होली के दूसरे दिन गुरुवार शाम को परंपरानुसार होली बरात निकाली गई। रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लवकुश केशरी के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ रामलीला मैदान से बरात निकाली गई। ड्रमंडगंज निवासी विनोद कुमार गुप्ता को दूल्हे के रूप में तैयार किया गया।रथ पर सवार शिव स्वरूप धारण किए दूल्हा लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।बरात में शामिल लोग एक दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए फाग गीत गाते हुए चल रहे थे। रामलीला मैदान से पुराने बैरियर होते हुए ड्रमंडगंज तिराहे पर बरात का समापन किया गया। बरातियों को ठंडई व जलपान की व्यवस्था ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता,दिलीप केशरी व तारकेश्वर केशरी की ओर से की गई। होली बरात में ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता, अंजनी सोनी, तारकेश्वर केशरी, धीरज केशरी, ओंकार केशरी, नरेंद्र कुमार गुप्ता,विजय पाल , पंकज सोनी, विकास केशरी धर्मेन्द्र केशरी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
रिपोर्टर : अंकित मिश्रा

No Previous Comments found.