शांतिभंग के अंदेशे में पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों से आठ लोगों के विरुद्ध की कार्रवाई

मिर्जापुर : ड्रमंडगंज पुलिस ने शांतिभंग के अंदेशे में दो अलग-अलग गांवों से शुक्रवार को आठ लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय भेज दिया। क्षेत्र के पटेहरा गांव निवासी वकील हरिहर,विकेश, अनिल तथा नदौली गांव निवासी ददन मौर्य, अशोक कुमार, वकील मौर्य,लक्ष्मण मौर्य को आपस में झगड़ा फसाद करने पर शांतिभंग के अंदेशे में कार्रवाई की। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा फसाद करने वाले आठ लोगों के विरुद्ध शांतिभंग के अंदेशे में कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय लालगंज भेजा गया है।

रिपोर्टर : अंकित मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.