महिला ने मारपीट करने वाले चार लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा
मिर्जापुर : ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महोगढ़ी गांव निवासी पार्वती पत्नी नागेन्द्र ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने वाले गांव निवासी चार लोगों के विरुद्ध शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया है।दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि बीते 4 मार्च को खेत पर पति को खाना देने जा रही थी कि अनायास ही गांव निवासी धर्मेंद्र , राहुल,आकाश, आनंद गाली गलौज देने लगे ।मना करने पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया जिससे सिर में अंदरूनी चोटें आई हैं। शोरगुल मचाने पर चारों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि महिला की तहरीर पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर : अंकित मिश्रा

No Previous Comments found.