राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में होली मिलन सद्भाव कार्यक्रम आयोजित

मिर्जापुर- ड्रमंडगंज बाजार के रामलीला गली स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार द्वारा होली मिलन सद्भाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विंध्याचल मंडल के संपर्क प्रमुख केशव तिवारी ने आरएसएस के संघचालक हरिश्चंद्र सोनी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह संग मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।खंड कार्यवाह तारकेश्वर केशरी ने कहा कि होली सामाजिक समरसता और संगठन शक्ति का पर्व है। हमें आपसी मतभेद भुलाकर समाज में सद्भाव और भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लेना चाहिए।मुख्य अतिथि केशव तिवारी ने वर्तमान वैश्विक परिवर्तन का उल्लेख करते हुए संगठन शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन में नारी शक्ति को जोड़ने पर विशेष बल दिया।पंच परिवर्तन अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण से जुड़े कार्यों को विशेष रूप से आगे बढ़ाने की अपील की।इस दौरान भेष नारायण चौरसिया, ओंकार पांडेय,विदित नारायण गुप्ता, डॉ नेहा गुप्ता, मनीषा केशरी, उर्मिला कोरी,ज्ञानेश्वर दुबे, अंकित मिश्रा, पिंटू केशरी, शैलेश सिंह डॉ राजकुमार पटेल, पंकज सिंह,विजय पाल, आदित्य तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.