ट्रैक्टर ट्राली में टकराया बाइक सवार, हुई मौत

मिर्जापुर - ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के हलिया ड्रमंडगंज मार्ग स्थित महोगढ़ी गांव में शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली में टकराने से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। क्षेत्र के गलरा गांव निवासी हिंछलाल के 27 वर्षीय पुत्र भीमराज रात आठ बजे के करीब बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही महोगढ़ी गांव में पहुंचे तो आगे चल रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली में टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद ट्रैक्टर चालक सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ा कर भाग निकला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआइ विनोद कुमार सिंह व पुनीत कुमार गुप्ता ने घायल बाइक सवार युवक को उपचार हेतु एंबुलेंस से पीएचसी हलिया भेजवाया। जहां चिकित्सक विमल कुमार ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। बेटे के घायल होने की सूचना पर पीएचसी हलिया पहुंचे पिता हिंछलाल व माता सुनीता देवी देवी बेटे की मृत्यु होने पर रोने बिलखने लगे। मृतक दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। मृतक को दो वर्षीय एक पुत्र है तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी सीमा गर्भवती है। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान अरुण मिश्रा ने परिजनों को ढाढस बधाते हुए शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में एसआई विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।

संवादाता - अंकित मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.