उद्धव गोपी संवाद सुन श्रोता भावविभोर

मिर्जापुर : ड्रमंडगंज क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को अंबेडकर नगर से पधारे कथा वाचक पंडित विजय कुमार शास्त्री ने उद्धव गोपी संवाद, भगवान कृष्ण और रूक्मिणी  विवाह का भक्तों को रसपान कराया। कथावाचक ने कहा कि भगवान निराकार हैं और सभी जगह विद्यमान हैं। भगवान श्रीकृष्ण ज्ञान के साथ प्रेम व भक्ति का मर्म समझाने के लिए उद्धव को ब्रज में भेजते हैं। भगवान कृष्ण के प्रति गोपियों का प्रेम और भक्तिभाव देखकर उद्धव अपने ज्ञान को भूल जाते हैं।कथावाचक ने कहा कि भगवान का स्मरण करने से ही संसार रूपी भव सागर को पार किया जा सकता है। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को ईश्वर की भक्ति के लिए प्रेरित करती है। कथावाचक ने भगवान कृष्ण और रूक्मिणी विवाह की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से समस्त पापों का नाश हो जाता है और जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलता है।कथा के अंत में भागवत महापुराण की आरती उतारी गई और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।इस दौरान पंडित राजेन्द्र प्रसाद मिश्र,सुमंत दुबे,कथा यजमान कमलेश्वर दुबे,ग्राम प्रधान रमेश सिंह, दिवाकर शुक्ल, श्रीकांत मिश्र,दिनेश तिवारी,घनश्याम श्रीवास्तव, रामचंद्र पाल,मंगला दुबे,पवन तिवारी आदि ने कथा श्रवण किया।

रिपोर्टर : अंकित मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.