मां चंद्रघंटा मूर्ति स्थापना के लिए गाजे बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा
मिर्जापुर : ड्रमंडगंज क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में पहाड़ के ऊपर स्थित चंलगा देवी मंदिर में मां चंद्रघंटा की मूर्ति स्थापना पूर्व बुधवार को ग्राम प्रधान रमेश सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली।इस दौरान भक्तों के जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। क्षेत्र के प्रसिद्ध चंलगा देवी मंदिर का ग्रामीणों के सहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया है। मंदिर में मां चंद्रघंटा की मूर्ति स्थापना किए जाने से पूर्व गाजे बाजे,घंटा घड़ियाल,शंख ध्वनि के साथ रथ पर मूर्ति को रखकर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।शोभा यात्रा पहाड़ के नीचे शिव मंदिर पहुंची वहां से मूर्ति को कंधे पर रखकर पहाड़ की पगडंडियों से होकर ग्रामीण पहाड़ की ऊंची चोटी पर पहुंचे। जहां मंदिर पुजारी विजय शंकर भट्ट व पंडित करूणा पांडेय ने विधि विधान से मंदिर में मां चंद्रघंटा की मूर्ति स्थापना करवाई। ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से चंलगा देवी मंदिर में मां चंद्रघंटा की मूर्ति स्थापित की गई। शोभायात्रा में ललन सिंह, घनश्याम श्रीवास्तव, अधिवक्ता दिलीप दुबे, सुनील शुक्ल,नीलम सिंह, प्रिया सिंह,राम बली सिंह राजकुमार मौर्य,नीतू सिंह, अर्पिता सिंह,विंध्यवासिनी दुबे, रामेश्वर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अंकित मिश्रा


No Previous Comments found.