भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने की जरूरत-सोहनलाल श्रीमाली

मिर्जापुर : ड्रमंडगंज बाजार में शनिवार की रात विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में धर्मसभा व भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली विशिष्ट अतिथि छानबे विधायक रिंकी कोल, नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी विहिप विंध्याचल मंडल विभाग मंत्री रामचंद्र शुक्ल ने भगवान राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छानबे विधायक रिंकी कोल ने कहा कि सामाजिक विसंगतियों को दूर करने के लिए भगवान राम के आदर्शो को जीवन में उतारने की जरूरत है।नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि भगवान राम का आदर्श समाज के लिए अनुकरणीय है उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है। विहिप के विभाग मंत्री रामचंद्र शुक्ल ने कहा कि भगवान राम का आदर्श समाज के लिए अनुकरणीय है सभी को एकजुट होकर सनातन संस्कृति को मजबूत बनाने की जरूरत है। मुख्य अतिथि सोहनलाल श्रीमाली ने कहा कि भगवान राम सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं सनातन संस्कृति और सभ्यता को मजबूत बनाने के लिए भगवान राम के आदर्शो को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है। धर्म सभा के बाद गाजे बाजे के साथ भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जय श्रीराम के जयकारों से देर रात तक ड्रमंडगंज बाजार गुंजायमान रहा। संयोजक पिंटू केशरी ने कार्यक्रम का संचालन किया।इस दौरान भाजपा नेता विपुल सिंह, श्याम बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता, सुरेश केशरी, अरुण मिश्रा, अनिल केशरी, भाजपा नेता ज्ञानेश्वर दुबे, तारा चंद अग्रहरि, ज्ञान प्रकाश केशरी,अंजनी सोनी, शत्रुघ्न केशरी, तारकेश्वर केशरी,शशांक केशरी, धीरज केशरी, डॉ राज कुमार सिंह, मार्तंड सिंह, मुकेश सिंह, कृष्ण गोपाल केशरी, आशीष केशरी, महेंद्र केशरी, शिवा अग्रहरि, राम लाल सरोज, आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अंकित मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.