साइकिल पाकर खिले मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे
मिर्जापुर : ड्रमंडगंज क्षेत्र के देवहट ग्राम पंचायत के ड्रमंडगंज बाजार स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में सोमवार को वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामानुज डिग्री कॉलेज के प्राचार्य शंभू नाथ मिश्रा रहे। छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि धीरज मिश्र,इंदू पटेल व सोनू सिंह द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र ऐश्वर्य सिंह गहरवार तथा प्राथमिक स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अंकित कुमार कुशवाहा तथा नर्सरी स्तर पर सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र बाल कृष्ण पाल को रेंजर साइकिल मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया। इसी प्रकार कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अस्तित्व पटेल अंकित कुमार यश तिवारी नुसरत अंसारी दिव्या प्रिया राजपूत राजवीर सोनी अमीना बानो तथा अयांश पाल को रिपोर्ट कार्ड व मेडल प्रदान कर पुरस्कार दिया गया है। स्कूल के संचालक दिवाकर सिंह राजपूत ने कहा कि विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं इसी तरह से स्थान प्राप्त करते रहें और विद्यालय का नाम रोशन करें। यह विद्यालय के लिए बहुत ही प्रसन्नता का विषय है। स्कूल के प्रधानाचार्य उमर खान ने कहा कि बच्चों को यह शिक्षा प्रदान किया गया है कि हमारे छात्र एवं छात्र हमेशा लगन निष्ठा के साथ अध्ययन करते रहें जिससे विद्यालय अनुराग क्षेत्र में आगे बढ़ता रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों को हमेशा मेहनत करने करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। जिससे बच्चे आगे चलकर देश का गौरव बन सकें।पुरस्कार समापन के बाद विद्यालय के संचालक ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंकज द्विवेदी ने किया।इस दौरान समाजसेवी धीरज मिश्रा, सोनू सिंह, कमलेश सिंह, इंदूपटेल, बीडीसी सुशील पटेल, रामलाल सरोज, सभाजीत चौबे, अनिरुद्ध सिंह, विनय सिंह, सुमित केसरी, गौरी सिंह, दिव्या सिंह सहित आदि शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अंकित मिश्रा
No Previous Comments found.