भाजपा ने आयोजित की दो दिवसीय कार्यशाला
मिर्जापुर-हलिया विकास खंड के गलरा गांव स्थित पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी गड़बड़ा मंडल द्वारा सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, सांगठनिक संरचना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित और ऊर्जावान बनाने पर जोर दिया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष बालेन्दु मणि त्रिपाठी द्वारा भाजपा का इतिहास व वैचारिक अधिष्ठान बारे में बताया । भाजपा जिला मंत्री स्वामी नाथ सिंह ने कार्य पद्धति बारे में बताया। जिला उपाध्यक्ष गौरव उमर ने संगठन का विस्तार व सुदृढ़ीकरण बारे में बताया। इस दौरान विपुल सिंह ज्ञानेश्वर दुबे मिथिलेश सिंह जयप्रकाश तिवारी संजय तिवारी कुलदीप सरोज धीरज केसरी सौरभ प्रजापति आदि मौजूदरहे।
संवादाता अंकित मिश्रा
No Previous Comments found.