सावधानी हटी, दुर्घटना घटी-तेज रफ्तार ने उजाड़े तीन जिंदगी

मिर्जापुर : अहरौरा करीब सुबह 6:30 बजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रोशनहर हाईवे पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार टेलर ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार टेलर में फंस गया ! टेलर ने शव को घसीटते हुए कुछ दूर ले गया और एक महिला समेत दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया ! प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे भारी टेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और लंबा जाम लग गया सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और यातायात बहाल कराया। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की जरूरत को उजागर कर दिया है।

रिपोर्टर : अनिल केशरी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.