समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न, 2027 के 'मिशन विधानसभा' के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

मिर्जापुर : मोहल्ला सत्यानगंज स्थित कैंप कार्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान और जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद की अध्यक्षता में मासिक बैठक का सफल आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रवि प्रकाश त्रिपाठी ने बूथ स्तर की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी बूथ अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 'मिशन 2027' की सफलता के लिए अभी से जनता के बीच सक्रिय होने का मंत्र दिया। नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की और सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महासचिव डॉ. मोहम्मद इस्लाम, पूर्व अध्यक्ष सदानंद यादव, रज़ायत खान, कमलेश श्रीवास्तव, मो. सलीम, हाफिज रौशन, रिज़वान अली, रामजी त्रिपाठी, मुहम्मद अजीम, शौकत अली, शाफिक अहमद, संदीप कुमार मौर्या, राजेश कुमार मौर्या, राजेश पटेल, मुहम्मद आलम, रियाज अहमद और मोहन यादव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अनिल केशरी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.