संदिग्ध परिस्थितियों में सिवान में लगी आग बस्ती तक पहुंची

मिर्ज़ापुर - ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नदौली गांव में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में सीवान में गेंहू के कटे खेत में आग लग गई। गेहूं के खेत में डंठलों में लगी आग तेज हवाओं के चलते बस्ती तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन बस्ती की ओर तेजी से बढ़ रही आग को देखते हुए ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया।आग की चपेट में आने से नदौली गांव निवासी श्रीधर मिश्र व राजेंद्र मिश्र का गेंहू की मड़ाई के बाद खेत में पड़ा भूसा आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

संवादाता - अंकित मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.