गोकुल गड़बड़ा गांव में भीषण आग से लाखों का नुकसान
मीरजापुर : ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के गोकुल गड़बड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग ने कई परिवारों की गृहस्थी को पूरी तरह से तबाह कर दिया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते अनाज, नगदी और भूसा जलकर राख हो गया।आग से गांव निवासी उमाशंकर पुत्र बृजलाल के घर में रखे करीब 10 कुंतल गेहूं, 4 कुंतल चावल, लगभग 50 हजार रुपये नकद, आभूषण चांदी के छागल, पायल, सोने का मंगलसूत्र कान का झुमका, चार चारपाई, गद्दा, रजाई सहित पूरी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं सूर्यमणि तिवारी पुत्र श्याम सुंदर का लगभग चार बीघा का रखा भूसा तथा पुआल भी आग की चपेट में आ गया। इसके अलावा हीरालाल पुत्र कृपाल गुप्ता का तीन बीघा और अनंतू गुप्ता पुत्र रामनरेश का लगभग पांच बीघा भूसा जलकर राख हो गया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया। टीम में हेड कांस्टेबल सोहनलाल, चालक वेद प्रकाश, फायरमैन अशरफ अली और सुनील यादव व ग्रामीणों की कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
रिपोर्टर : अंकित मिश्रा

No Previous Comments found.