महोगढ़ी जंगल में लगी आग, वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी
मीरजापुर : ड्रमंडगंज वनरेंज के महोगढ़ी गांव के जंगल में शुक्रवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से आग लग गई। पहाड़ पर लगी आग तेज हवाओं के चलने से जंगल में तेजी से फैलने लगी।आधा किलोमीटर के दायरे में जंगल में लगी आग कई हिस्से में फैल गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम आग बुझाने में तेजी से जुट गई। महोगढ़ी पहाड़ से तीन सौ मीटर दूर गो आश्रय स्थल और बस्ती के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी,वाचर सौरभ सिंह, नन्हकू,सोनल सिंह,बबलू आदि आग बुझाने में जुटे हुए हैं।आग ड्रमंडगंज घाटी में बड़का मोड़ के पास तक पहुंच गई वनविभाग की टीम ने आग बुझाकर ड्रमंडगंज घाटी की तरफ बढ़ रही आग पर काबू पा लिया।आनन फानन ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई लेकिन पहाड़ के ऊपर लगी आग को नही बुझा सकी। वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी ने बताया कि महोगढ़ी जंगल में लगी आग को बुझाने का तेजी से प्रयास किया जा रहा है आग पहाड़ की ऊंची चोटी तक पहुंच गई है आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है देर शाम तक आग पर काबू पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा।
रिपोर्टर : अंकित मिश्रा

No Previous Comments found.