पोस्टमार्टम हाउस मीरजापुर में पहुंचे अधिकारी, 11 शवों का हो रहा पोस्टमार्टम

मीरजापुर - ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए भीषण अग्निकांड में मारे गए 11 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह से पोस्टमार्टम हाउस मीरजापुर में किया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए एडीएम देवेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र, सीओ लालगंज और अन्य पुलिस व मेडिकल अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। अधिकारियों ने मेडिकल टीम को पोस्टमार्टम में तेजी लाने और शवों की शिनाख्त में परिजनों की मदद करने के निर्देश दिए।

अग्निकांड में बुरी तरह जले होने के कारण शवों की शिनाख्त में दिक्कत आ रही है। पुलिस परिजनों से संपर्क कर डीएनए सैंपल और अन्य माध्यमों से शिनाख्त की कोशिश कर रही है। बोलेरो और  कार में सवार मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने लगे हैं।  जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर पोस्टमार्टम हाउस पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। ड्रमंडगंज अग्निकांड में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

संवादाता - अंकित मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.