ड्रमंडगंज घाटी के अग्निकांड मामले में एआरटीओ ने अज्ञात ट्रेलर चालक व मालिक के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा

मिर्जापुर : ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान के पास बीते बुधवार की रात हुए हादसे के बाद गुरुवार की रात एआरटीओ सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने अज्ञात ट्रेलर चालक व मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। सहायक संभागीय अधिकारी (एआरटीओ) सत्येंद्र प्रताप सिंह ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गिट्टी लदे ट्रेलर बीआर 24 जीसी 7990 के अज्ञात चालक द्वारा लापरवाही बरती गई और ट्रेलर का परमिट भी नही है। एआरटीओ की तहरीर पर अज्ञात ट्रेलर चालक व ट्रेलर मालिक आशीष पांडेय निवासी शांतिपुर अमरा खैराचक, गोमती वाराणसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि एआरटीओ की तहरीर पर अज्ञात ट्रेलर चालक व मालिक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 106(1) व 192 मोटर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है

रिपोर्टर : अंकित मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.