हादसे के तीसरे दिन बाद भी नही हटवाया गया क्षतिग्रस्त ट्रक,कार और ट्रेलर
मीरजापुर : ड्रमंडगंज घाटी में गत 22 अप्रैल की रात हुए सड़क हादसे के तीसरे दिन शुक्रवार देर शाम तक क्षतिग्रस्त ट्रक,कार और गिट्टी लदे ट्रेलर को जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते नेशनल हाईवे से नही हटवाया जा सका।देर शाम एआरटीओ सत्येंद्र प्रताप सिंह ने एस आई विनोद कुमार सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं चना लदे ट्रक पर लदी चने की बोरियों को दूसरे ट्रक पर लदवाकर भेजा गया। वहीं जलकर राख हुई बोलेरो के अवशेष को गुरुवार सुबह पुलिस ने हाइवे से हटाकर थाना परिसर में रखवा दिया। नेशनल हाईवे पर क्षतिग्रस्त होकर खड़े ट्रक ,कार और ट्रेलर के नही हटवाए जाने से वाहनों के आवागमन से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।एनएचएआई भी क्षतिग्रस्त ट्रक कार और खड़े ट्रेलर को हटवाने में दिलचस्पी नही ले रहा है।एआरटीओ सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि घाटी में क्षतिग्रस्त पड़े वाहनों को हटाने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
रिपोर्टर : अंकित मिश्रा

No Previous Comments found.