जेसीबी की टक्कर से घायल बाइक सवार पति की उपचार के दौरान हुई मौत

मिर्जापुर- ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में शनिवार की रात जेसीबी की टक्कर से घायल बाइक सवार पति की उपचार के दौरान रविवार सुबह मंडलीय चिकित्सालय में मृत्यु हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी व पुत्री का उपचार चल रहा है। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले हनुमना थाना क्षेत्र के मोरहना गांव निवासी 32 वर्षीय गोपाल दास मौर्य अपनी 30 वर्षीया पत्नी राजकुमारी मौर्य व 13 वर्षीया पुत्री पूजा के साथ बाइक से हलिया थाना क्षेत्र के परसिया कलां गांव स्थित अपनी ससुराल से वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही भैसोड़ बलाय पहाड़ पहाड़ गांव में यादव ढाबा के पास पहुंचे तो जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायल दंपती और पुत्री को उपचार हेतु हलिया पीएचसी भेजा। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने बताया कि जेसीबी की टक्कर से मध्यप्रदेश निवासी घायल बाइक चालक गोपाल दास मौर्य की उपचार के दौरान मंडलीय चिकित्सालय में मौत हो गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.