गौवंश तस्करी के आरोपी को पुलिस का अल्टीमेटम: फरार गौ तस्कर के घर कुर्की की नोटिस
मिर्जापुर : ड्रमंडगंज पुलिस ने प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के छड़गडा़ गांव में फरार गौ तस्कर हिदायत अली खान के पैत्रिक मकान पर गुरुवार देर शाम को कुर्की की नोटिस चस्पा किया है। आरोपित के खिलाफ ड्रमंडगंज थाने में गौवंश तस्करी का मुकदमा दर्ज है।पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर यह कार्रवाई की है। नोटिस चस्पा करने से पहले गांव में मुनादी भी कराई गई।आरोपी के परिवार को चेतावनी दी गई है कि अगर 30 दिन के भीतर हिदायत अली खान गिरफ्तार नहीं हुआ या कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ, तो उसकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष भारत सुमन के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने कार्यवाही की है। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया है कि आरोपित कई महीनों से पुलिस की गिरफ्तारी से बचता आ रहा है। पुलिस ने कई बार उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हर बार फरार हो जाता है।
संवादाता : अंकित मिश्रा

No Previous Comments found.