बाइक व चार पहिया की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल
मिर्जापुर : ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह गांव में रविवार की भोर में बाइक और चार पहिया वाहन की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पीआरवी पुलिस ने उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के पियरी गांव निवासी 45 वर्षीय अखिलेश मौर्या अपने साथी लालगंज क्षेत्र के परसिया गांव निवासी 36 वर्षीय अनुज मौर्या के साथ बाइक से ड्रमंडगंज की ओर से हलिया की तरफ जा रहे थे बाइक सवार जैसे ही ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह गांव स्थित पेट्रोल पंप से पहले पहुंचे कि चार पहिया मैजिक वाहन से आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सक विवेक खरे ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
रिपोर्टर : अंकित मिश्रा

No Previous Comments found.