श्याम इंफ्रा ट्रैक्टर एजेंसी में आयोजित की गई कृषि गोष्ठी
मिर्जापुर : हलिया ब्लॉक क्षेत्र के ड्रमंडगंज हलिया मार्ग पर महुगढ़ी गांव स्थित श्याम इंफ्रा स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी में एक दिवसीय कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय किसानों की मौजूदगी में स्वराज ट्रैक्टर कंपनी के स्टेट हेड मनोज दुबे स्टेट हेड सर्विस आशीष वर्मा व डीलर धीरज मिश्र ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।स्वराज ट्रैक्टर कंपनी की ओर से आए विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों, सरकारी सब्सिडी व बेहतर खेती की तकनीकों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए जागरूक किया। कंपनी के स्टेट हेड सर्विस आशीष वर्मा ने किसानों को ट्रैक्टर की सर्विस एवं रखरखाव से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी दी। किसानों को ट्रैक्टरों के रखरखाव हेतु महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए गए।विशेषज्ञों ने किसानों को आसान ट्रैक्टर ऋण और सरकार द्वारा कृषि यंत्रों पर दी जा रही सब्सिडी और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। गोष्ठी में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। श्याम इंफ्रा स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के डीलर धीरज मिश्र ने किसान गोष्ठी में आए क्षेत्रीय किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान जोनल हेड महेश सचान एरिया मैनेजर रत्नेश शुक्ल,नीरज शुक्ला,स्टेट हेड इंप्लीमेंट अनिल यादव,जयशंकर प्रसाद मिश्र, पंकज मिश्र,ब्रांच मैनेजर लालगंज विवेक शुक्ला, संजय तिवारी क्षेत्रीय किसान गौरीशंकर दुबे, उमाकांत दुबे,हर्ष नारायण मिश्र,अमरेश मिश्र,अरूण तिवारी, सतीश शुक्ला,श्याम बहादुर पटेल, लल्लू यादव, विष्णु पाल, पृथ्वी पाल आदि किसान मौजूद रहे।
संवादाता : अंकित मिश्रा
No Previous Comments found.