करनपुर जंगल की बुझी आग मड़वा धनावल जंगल की आग बुझाने में जुटी टीम

मिर्जापुर : ड्रमंडगंज वन रेंज के करनपुर व मड़वा धनावल जंगल में मंगलवार दोपहर को आग लग गई थी। मंगलवार की रात भर करनपुर व मड़वा धनावल पहाड़ आग की चपेट में आने से धधकता रहा। बुधवार को वनदारोगा अभिषेक सिंह, सर्वेश्वर पटेल, कार्तिकेय मौर्य, पीयूष सोनकर वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी ने वनविभाग की टीम के साथ कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार दोपहर करनपुर जंगल की आग बुझाने में कामयाब हो गए। वहीं वनविभाग की टीम मड़वा धनावल जंगल में लगी आग बुझाने में जुटी हुई है। वहीं मड़वा धनावल  में करीब एक किलोमीटर के दायरे में पहाड़ के ऊपरी हिस्सों में लगी आग को काफी हद तक वनविभाग की टीम बुझाने में कामयाब हो गई है।आग की चपेट में आने से जंगल के हरे भरे पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गए हैं। वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी ने बताया कि करनपुर जंगल की आग पर काबू पा लिया गया है। मड़वा धनावल जंगल की आग बुझाने में टीम लगी हुई है।तेज हवाओं के चलने से आग बुझाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।देर रात तक मड़वा धनावल जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया जाएगा।

रिपोर्टर : अंकित मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.