मड़हे और टिन शेड में अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन किसानों का गेहूं और भूसा जलकर राख

मिर्जापुर : ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के गलरा गांव में सोमवार दोपहर में अज्ञात कारणों से मड़हे व टिनशेड में आग लग गई।आग की लपटे उठती देख ग्रामीण सबमर्सिबल पंप की मदद से डिब्बा और बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग के विकराल रूप धारण करने पर ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर पूरी तरह से काबू पाया।आग की चपेट में आने से किसानों का गेंहू और भूसा जलकर राख हो गया।गलरा गांव निवासी बलराम शंकर तिवारी के घर पीछे स्थित मड़हे में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग की चपेट में आने से मड़हे के भीतर रखा भूसा व उपली जलकर राख हो गया। तेज हवाओं के चलने से आग बगल में  गुलाब तिवारी के टिनशेड तक जा पहुंची टिनशेड के अन्दर रखा, उपली भूसा जलकर राख हो गया। इसके बाद आग फैलते हुए मस्तराम तिवारी के टिन शेड तक जा पहुंची।आग की चपेट में आने से किसान मस्तराम तिवारी का टिनशेड के भीतर रखा करीब पांच कुंतल गेहूं और भूसा तथा उपली जलकर राख हो गया।आग ने पीपल के पेड़ को भी अपने चपेट में ले लिया फायर ब्रिगेड कर्मी सोहनलाल फायर मैन राजेश कुमार व वेद प्रकाश ने ग्रामीण शुभांशु मिश्रा विवेक मोहित धर्मेंद्र अनूप बालेश्वर  भास्कर मिश्रा अजय मनोकामना राजेश आशुतोष अरमान रामाश्रय तिवारी विकास मनीष आदि की मदद से आग पर पूरी तरह से काबू पाया।  सूचना पर पहुंचे लेखपाल प्रभात दुबे ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित किसानो को शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

रिपोर्टर : अंकित मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.