मृत बाइक सवार के भाई ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा
मिर्जापुर : ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के गलरा गांव में रविवार की रात बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी।सोमवार को मृत बाइक सवार राजू के बड़े भाई दूधनाथ की तहरीर पर पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।दी गई तहरीर में मृतक के बड़े भाई दूधनाथ ने बताया कि मेरा भाई राजू अपने मित्र रविशंकर के साथ बाइक से घर लौट रहा था कि गलरा गांव मोड़ पर मेन गेट के पास अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल भाई की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई और उसका मित्र रविशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे चिकित्सक ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।

No Previous Comments found.