चोरी की बाइक के साथ युवक को पकड़कर पुलिस ने जेल भेजा
मिर्जापुर : ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह स्थित आटो पार्ट की दूकान के सामने से बीते मंगलवार को दिन में ही चोरी हुई बाइक के साथ एक युवक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को देवहट खरका ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बबुरा खुर्द निवासी रियाजुद्दीन ने बुधवार को थाने में तहरीर दी थी कि रतेह स्थित उनके आटो पार्ट की दूकान के सामने से बीते मंगलवार को दिन में ही उनकी बाइक चोरी हो गई थी। उसके बाद बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही थी। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 9.30 बजे सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक बाइक के साथ देवहट कटरा ओवर ब्रिज के पास खड़ा है। उसके बाद सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक मनोज राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वहां जाकर बाइक समेत युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हाथों बाइक समेत पकड़ा गया युवक बृजेश उर्फ नागराज थाना क्षेत्र के ही मुड़ेल गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से मिली बाइक रियाजुद्दीन की ही है। जिसे बरामद करने के बाद पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया गया।
रिपोर्टर : अंकित मिश्रा

No Previous Comments found.