पीड़ितों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता- प्रभारी निरीक्षक राजेश राम

मिर्जापुर - ड्रमंडगंज थाना के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश राम ने शुक्रवार शाम को चार्ज संभालने के बाद रविवार को पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय उनकी प्राथमिकता में है। लेटलतीफी और हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिम्मेदारों को शासन की मंशा पर खरा उतरना होगा। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सभी बीट प्रभारी व सिपाही पुलिसिग को तेज करें, जिससे अपराध नियंत्रण में रहे और अपराधियों पर नकेल कसी जा सके। संतनगर थाने में प्रभारी निरीक्षक के पद पर रहते हुए ड्रमंडगंज थाने की जिम्मेदारी मिली है। अपराध नियंत्रण और सामाजिक सौहार्द कायम रखने में पुलिस महती भूमिका निभाएगी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने अधीनस्थों के साथ गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही यह कहा कि कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम कानून तोड़ने वालों को कत्तई बक्शा नहीं जाएगा।

संवादाता - अंकित मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.