शौच के लिए गई किशोरी के साथ मनबढ़ युवकों ने की अश्लील हरकतें, दुष्कर्म करने की दी धमकी पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की लगाई गुहार

मिर्जापुर : ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई 16 वर्षीया किशोरी के साथ गांव के दो मनबढ़ युवक अश्लील हरकत करने लगे। युवकों की हरकत देख किशोरी शोरगुल मचाने लगी तो युवक अकले मिलने पर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सोमवार दोपहर को डरी सहमी किशोरी थाने पहुंची जहां किशोरी के पिता ने दोनों युवकों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि गांव निवासी दो युवक बीते दो महीने से बेटी के साथ अश्लील हरकतें और छींटाकशी कर रहे थे लेकिन लोकलाज के भय से बेटी मामले को छिपाती रही। बीते रविवार दोपहर में बेटी शौच के लिए सीवान की ओर गई थी। जहां गांव निवासी दोनों युवक बेटी को अकेले देख रास्ते में रोककर अश्लील हरकत करने लगे। बेटी के शोरगुल मचाने पर दोनों युवक अकले मिलने पर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बेटी ने घर आकर सारी आपबीती अपने मां से बताई। रविवार की रात में दोनों युवक गलत नीयत से घर पर आए लेकिन बेटे विष्णु की नींद खुल गई तो दोनों भाग निकले। आरोप लगाया कि मनबढ़ युवक बेटी के साथ कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पिता ने बेटी के साथ अश्लील हरकत करने व दुष्कर्म करने की धमकी देने वाले दोनों युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में सीओ अमर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : अंकित मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.