फार्म हाउस में करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नारायनपुर/मिर्जापुर : अदलहाट थाना क्षेत्र के रसूलगंज स्थित एक फार्म हाउस में बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के रमशीपुर गांव निवासी उदय प्रताप पटेल (पुत्र घनश्याम पटेल) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि उदय प्रताप पटेल पिछले करीब चार-पांच वर्षों से रसूलगंज स्थित फार्म हाउस पर काम कर रहे थे। शनिवार को घास काटने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
फार्म हाउस के मालिक का नाम नासिर पुत्र हाशिम बताया जा रहा है। घटना के समय नासिर मौके पर मौजूद नहीं थे। हालांकि, उनके पुत्र अबू हमजा और उनके दोस्त जमाल अख्तर ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।मृतक उदय प्रताप पटेल शादीशुदा थे और उनके एक बेटा तथा एक बेटी हैं। उनके बुजुर्ग माता-पिता भी हैं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव और रिश्तेदारों में शोक की लहर है।पीड़ित परिवार ने घटना की निष्पक्ष जांच कर न्याय और आर्थिक सहायता की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मृतक के जाने के बाद परिवार के सामने बच्चों की पढ़ाई और परवरिश की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। परिवार चाहता है कि उन्हें उचित मदद मिले, जिससे बच्चों की शिक्षा और परिवार का भरण-पोषण हो सके।घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा है। पुलिस की जांच और घटना के कारणों की पुष्टि के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

रिपोर्टर : खालिक हाश्मी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.