झड़प में युवक का हाथ कटा, टोल परिसर में मची अफरा-तफरी; जांच में जुटी पुलिस
मिर्जापुर - अहरौरा स्थित अस्थाई टोल प्लाजा पर एक बार फिर विवाद और हाथापाई का मामला सामने आया है। सोनभद्र से वाराणसी जा रही एक कार में सवार यात्रियों और टोल कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। कार सवार महिला ने टोल कर्मचारी पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। झड़प के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके हाथ में गहरी चोट लगने की बात कही जा रही है। घटना के बाद मौके पर तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना से संबंधित कुछ फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। हालांकि, चोट लगने के सटीक कारणों और विवाद की मूल वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी !
रिपोर्टर - अनिल केशरी

No Previous Comments found.