अदलहट पुलिस का बड़ा एक्शन: 1,200 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
मिर्जापुर - अदलहट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापपुर हाईवे कट के पास से तीन कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लग्जरी कारों में रखी करीब 1,200 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार किए गए आरोपी रीवा से शराब खरीदकर कारों के जरिए बिहार ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने प्रतापपुर हाईवे कट के पास वाहनों की जांच के दौरान उन्हें पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। बरामद शराब और वाहनों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अदलहट पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
रिपोर्टर - खलिक हाशमी
No Previous Comments found.