एस.आर.वी.एस.में गूंजी मेधावियों की गूंज, कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित !

मिर्ज़ापुर - अहरौरा शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे एस.आर.वी.एस.अहरौरा में आज 'प्रेरणा' कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक सत्र में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर श्री प्रेमयम सर ने सभी होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संदेश में उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। इस गरिमामय समारोह में एकेडमिक एडवाइजर प्रभात कुमार एवं प्रधानाचार्य संजय पाठक की विशेष एवं प्रेरणादायी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को और भी मनमोहक बनाया विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने, जिन्होंने अपनी सुरीली गायन प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक नृत्य से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करना, उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना तथा अन्य विद्यार्थियों को भी निरंतर उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंत में पूरे विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर - अनिल केशरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.