मिथुन चक्रवर्ती का धमाकेदार बयान: पश्चिम बंगाल में उठने वाले राजनीतिक तूफ़ान का संकेत
aastha pandey
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के करीब आते ही सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है..........अचानक ही बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक माहौल गरमा दिया....... उन्होंने कहा, "जब तक मेरे शरीर में एक बूंद खून बचेगी, तब तक कोई माई का लाल पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बना सकता" ,,,,,,,इस ऐलान के बाद चुनावी रणनीतियों और स्थानीय मुद्दों पर सभी की नजरें अब उन्हीं पर टिकी हुई हैं...."मिथुन ने SIR और वोटर लिस्ट विवाद पर सीधे तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधा और स्थानीय उम्मीदवारों को चुनाव में टिकट देने के फैसले का समर्थन किया उन्होंने कहा कि ये रणनीति जीत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.....
मिथुन ने अवैध घुसपैठ को चुनावी और सामाजिक मुद्दा बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों, खासकर मुस्लिम समुदाय के रोजगार और अधिकार प्रभावित हो रहे हैं... उन्होंने कहा, "बंगाल के मुस्लिम भाई-बेटे अपने हक की नौकरियां और लाभ नहीं पा रहे हैं।" बीजेपी नेता होने के बावजूद मिथुन चक्रवर्ती ने AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी की तारीफ की। उन्होंने कहा, "ओवैसी साहब पढ़े-लिखे हैं, अच्छी तरह बोलते हैं और मेरे लिए एक रियल लीडर हैं।"
मिथुन ने ये भी साफ किया कि बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ नहीं है.. उनका कहना है कि बीजेपी केवल उन लोगों के खिलाफ है जो भारत में रहकर देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं.... पश्चिम बंगाल चुनावों को लेकर मिथुन ने पार्टी की रणनीति पर भरोसा जताया और स्थानीय उम्मीदवारों को चुनाव में उतारने के फैसले का समर्थन किया उन्होंने कहा, "इस बार हमने स्थानीय व्यक्ति को चुना है चाहे फैसला अच्छा हो या बुरा, लेकिन अगर हमें चुनाव जीतना है, तो स्थानीय उम्मीदवार को ही मौका देना होगा... इसी उम्मीद के साथ कह सकता हूँ कि हम निश्चित रूप से जीतेंगे।"
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि राज्य में फैली गंदगी और अव्यवस्था को साफ करने के लिए सख्त कदम उठाना होगा,,,,, उन्होंने 5713 करोड़ रुपये मदरसों को दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि अब बंगाल में झाड़ू लेकर साफ करना बेहद जरूरी है वहां ज्यादा गंदगी फैली हुई है...........अब आगे ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या होता है ,,,,,,,मिथुन के इस बयान से बंगाल कितना साफ होता है ......ये आने वाला वक्त ही बताएगा


No Previous Comments found.