बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर निगोहां पुलिस ने लगाई चौपाल हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
निगोहां - मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत सोमवार को निगोहां पुलिस ने भगवानपुर गाँव में “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।सम्मेलन में पुलिस टीम ने बहू-बेटियों को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 नंबर के बारे में विस्तार से बताया गया।पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को महिला सुरक्षा केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, यूपी कॉप एप सहित महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी अथवा व्यक्तिगत विवरण साझा न करने की अपील की गई।कार्यक्रम में एंटी रोमियो प्रभारी/मिशन शक्ति प्रभारी राम चंद्र यादव, मुख्य आरक्षी अंबिकेश तिवारी, महिला आरक्षी शोभारानी और आरक्षी विपिन कुमार मौजूद रहे। पुलिस टीम ने महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
रिपोर्टर - धीरज
No Previous Comments found.