खाटू श्याम दर्शन जाते वक्त सड़क हादसे में मां व दो बेटों की मौत

मोहनलालगंज : लखनऊ जनपद के मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदोईया, नगराम निवासी रामबाबू की पत्नी ललिता देवी व दो बेटे राहुल और नितिन की खाटू श्याम दर्शन के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार को राजस्थान में मनोहरपुर (दौसा) स्थित जयपुर हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया और अनियंत्रित हो गया तभी पीछे से आ रही कार ट्रक में जा टकराईं । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हृदयविदारक हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। शोक संवेदना प्रकट करने पूर्व सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर और सपा सांसद प्रतिनिधि/विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। इस दुखद अवसर पर पूर्व प्रधान अत्ताउर रहमान, गजराज रावत, हरीशंकर रावत सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।

रिपोर्टर : धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.