DCP निपुण अग्रवाल के मार्गदर्शन व ADCP अमित कुमावत व ACP रजनीश वर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मोहनलालगंज पुलिस टीम ने किया महिला मुस्कान की हत्या का खुलासा

मोहनलालगंज : लखनऊ पत्नी के अवैध सम्बंध होने के शक में पति ने तीन लोगों के साथ मिलकर हत्या की बनाई योजना, फिर महिला मुस्कान को सुला दी गई मौत की नींद पत्नी के हत्या के आरोप में पति  सहित तीन‌ को गिरफ्तार कर  मोहनलालगंज पुलिस ने किया हत्या की घटना का खुलासा

* पत्नी को 20 म‌ई को उन्नाव के नबाबगंज में इलाज कराने के बहाने लेकर गया था पति

मोहनलालगंज के उद्वतखेड़ा के पास उन्नाव से रात को लौटते समय सूनसान जगह पर तीनो ने चाकू से महिला मुस्कान पर वार करके की थी हत्या

* पति ने मृत पत्नी के शव को बांधकर मोटरसाइकिल से राजाखेड़ा गांव के पास सड़क पर था फेंका....

पुलिस ने चाकू व दो टूटे मोबाइल फोन व घटना को अंजाम देने वाली दो बाइको को किया बरामद....

* नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर‌ पत्नी के अवैध सम्बंध के शक में पति ने चाकू से गोदकर पत्नी की ले ली जान....

एक लाख रुपये का लालच देकर पति ने भांजे व उसके‌ नाबालिग दोस्त के साथ पत्नी की हत्या की रची थी पूरी साजिश

* पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला मुस्कान के पति ने एक्सीडेंट का सीन किया था क्रेट

रिपोर्टर : धीरज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.