जिलाध्यक्ष ने शक्ति केंद्रों के बूथ अध्यक्षों के साथ किया सवांद और पौधरोपण
मोहनलालगंज : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय मौर्य द्वारा मंगलवार को विधानसभा मोहनलालगंज के मंडल मोहनलालगंज, निगोहां और नगरम में शक्ति केंद्रों के बूथ पर प्रवास किया गया। जिला अध्यक्ष के प्रवास के दौरान शक्ति केंद्रों पर बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया एवं संगठन से जुड़े विषयों पर बूथ अध्यक्षों को जिला अध्यक्ष के द्वारा सुझाव एवं पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को और अधिक मजबूत ढंग से संपन्न करने के सुझाव दिए गए। वर्तमान समय में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक पौधों को लगाया जाए एवं लगाए गए पौधों को संरक्षित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पालक के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रकृति के संरक्षण एवं पर्यावरण की शुद्धता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय धीरू, ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मोहनलालगंज चक्रवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष निगोहा ललित सिंह, मंडल अध्यक्ष नगरम बलराम कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम प्यारी लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, सभासद हिमांशु सिंह समेत शक्ति केंद्र संयोजक गण, बूथ अध्यक्ष गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : धीरज
No Previous Comments found.