मोहनलालगंज में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

मोहनलालगंज - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए मोहनलालगंज खण्ड विकास कार्यालय द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। 

विकास खण्ड कार्यालय परिसर से मोहनलालगंज बाजार तक निकाली गई यह रैली शुक्रवार
11:00 बजे शुरू हुई। रैली को माननीय ब्लॉक प्रमुख  ओम प्रकाश शुक्ला विद्येश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर सभी "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे लगाते हुए चले। रैली मोहनलालगंज बाजार से होते हुए वापस विकास खण्ड परिसर में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख के साथ खण्ड विकास अधिकारी मोहनलालगंज, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मोहनलालगंज, एपीओ, वीवीओ राम जी, समस्त सहायक विकास अधिकारी, समस्त सचिव सहित एनआरएलएम के अधिकारी मौजूद रहे। रैली में लगभग 1000 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान का उद्देश्य हर घर में तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की।

 

रिपोर्टर - धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.