दस लीटर कच्ची शराब के साथ निगोहां पुलिस ने युवक को दबोचा तीन पुराने आबकारी मुकदमे भी दर्ज

निगोहां - अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत निगोहां पुलिस ने एक युवक को दस लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पहले भी तीन मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार रविवार को उपनिरीक्षक चंदन कुमार यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मंगटइया क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सई नदी के किनारे से होते हुए चमन चौराहे की ओर आ रहा है और उसके हाथ में कच्ची शराब से भरी पिपिया है।सूचना पर पुलिस टीम ने चमन चौराहे से सई नदी जाने वाले रास्ते पर आम की बगिया के पास घेराबंदी की। इसी दौरान एक व्यक्ति पिपिया लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह पीछे मुड़कर जाने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक प्लास्टिक की पिपिया में करीब 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।पकड़े गए आरोपी की पहचान जमुना प्रसाद रावत पुत्र स्वर्गीय राम रावत, निवासी ग्राम व थाना निगोहां, उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ निगोहां थाने में इससे पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। सभी धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज बताए गए हैं। मौजूदा मामले को मिलाकर आरोपी के खिलाफ अब कुल चार आबकारी मुकदमे दर्ज हो गए हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चंदन यादव, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल मुकेश बाबू शामिल रहे। कार्रवाई थानाध्यक्ष निगोहां रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई।

रिपोर्टर - धीरज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.