ग्राम विकास अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव का बीमारी के चलते निधन

मोहनलालगंज - विकासखंड के डिघारी क्लस्टर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव का स्वाइन फ्लू के चलते लखनऊ के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

भूपेंद्र सिंह यादव वर्ष 1999 से ग्राम्य विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे थे। बीमारी के चलते उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।करीब दो वर्ष पहले उनके भाई का भी निधन हो गया था। इसके बाद भाई की बेटी की देखरेख और परिवार की जिम्मेदारी भी भूपेंद्र सिंह यादव के कंधों पर आ गई थी। उनकी अपनी दो बेटियां हैं। परिवार की अधिकांश जिम्मेदारियां उन्हीं के ऊपर थीं। उनके असमय निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।

बीडीओ शिवकुमार ने बताया कि भूपेंद्र सिंह यादव का निधन विकासखंड परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वह अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे। उनके निधन से विभाग ने एक समर्पित कर्मचारी खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। विकासखंड मोहनलालगंज के ब्लॉक सभागार में बीडीओ शिवकुमार की मौजूदगी में शोकसभा हुई। एपीओ उदय राज शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी शशांक शुक्ला, शुभम मिश्रा, संदीप यादव और अभिषेक सिंह सहित सभी पंचायत सचिवों एवं ब्लॉक कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

रिपोर्टर :- धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.